पार्टी से लौट रही नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

भंडरा : लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में छेका यानी इंगेजमेंट की पार्टी से देर रात घर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही कर नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
यह वारदात आठ अप्रैल की रात की है। गांव के बलदेव उरांव के.बेटे का छेका था, जिसमें आयोजित पार्टी में नाबालिग़ लड़की अपनी छोटी बहन के साथ आयी थी। पार्टी के बाद उसकी बहन देर रात घर लौट गई। घर वालों द्वारा पूछे जाने पर उसने बताया कि बड़ी बहन अपनी सहेली के साथ है। लेकिन वह दूसरे दिन भी घर नहीं लौटी। घर वालों द्वारा दो दिनों तक खोजबीन करने के बाद उन्हें पता चला की उसकी बेटी गांव में ही एक दूसरी सहेली के घर में है।
जब परिजन वहां पहुंचे तो लड़की काफी डरी सहमी थी । वजह पूछे जाने पर उसने पूरी घटना परिवार वालों को बताई तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बताया कि पार्टी के बाद घर लौटने के क्रम में गांव के चार लड़कों ने अकेला पाकर उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती आम बगीचा में लें जाकर रात भर गैंगरेप किया। डर और लोकलाज से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
पीड़िता के पिता द्वारा मामले की शिकायत भंडरा थाने में किये जाने के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपी जो नाबालिग़ हैं। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *