पूर्व सांसद कामरेड एके राय की छठी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

धनबादसमाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( पीएमसीएच अस्पताल परिसर) में 300 से अधिक जरूरतमंद को रात का भोजन कराया गया । आज का भोजन का महत्व कुछ और ही था क्योंकि आज धनबाद के महान जननायक पूर्व सांसद और लोकप्रिय नेता स्वर्गीय कॉमरेड ए. के. राय का छठी पुण्यतिथि था। आज का भोजन झारखंड बंगला भाषा संघर्ष समिति, धनबाद और ए के राय स्मारक समिति धनबाद द्वारा भोजन की राशि प्रदान किया गया था । साथ ही साथ आज लाटू बनर्जी अजंता पाडा, हीरापुर,का भी पुण्यतिथि अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन में बनर्जी परिवार के तरफ से भी दान दिया गया।आज का भोजन में पूरी सब्जी और खीर परोसा गया। आपको मालूम है कि समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन पिछ्ले 16 अक्टूबर 2021 से जरूरतमंदों के बीच पीएमसीएच अस्पताल, धनबाद में एक टाइम का भोजन प्रतिदिन का सेवा करते आ रहे हैं
          आज का इस कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन,झारखंड बांग्ला भाषा संघर्ष समिति और एक के राय स्मारक समिति के सदस्यों ने उपस्थित होकर लोगों को भोजन कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *