टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ₹38 करोड़ दिया एडवांस टैक्स
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2021 से 2022 के लिए 38 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2021 से नवंबर 2021 तक की अवधि के लिए उन्होंने 13 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के रूप में जमा किए थे इसके बाद उन्होंने एडवांस टैक्स के रूप में 25 करोड़ रुपए जमा की है यानी अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक की अवधि के लिए उन्होंने एडवांस टैक्स के रूप में कुल 38 करोड़ रुपए जमा किए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान द्वारा चालू वित्तीय वर्ष से एडवांस टैक्स के रूप में जमा की गई राशि के आलोक में इस वित्तीय वर्ष उनकी कर योग्य आमदनी 130 करोड़ रुपए से कुछ अधिक होने का अनुमान किया जा रहा है पिछले वित्तीय वर्ष में उन्होंने कुल 30 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया था इस तरह उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान पिछले वित्तीय वर्ष से 8 करोड़ रुपये अधिक एडवांस टैक्स का भुगतान किया है
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)