अक्टूबर में नगड़ी में रिम्स-2के लिए प्रस्तावित जमीन पर महादरबार लगाएंगे पूर्व सीएम चंपई सोरेन

रांची : झारखंड के नगड़ी में राज्य सरकार के द्वारा प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है। इसमें रोजाना नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के मुताबिक पूर्व सीएम चंपई सोरेन नगड़ी के रिम्स- टू के लिए चिन्हित जमीन के समीप महादरबार लगाने का ऐलान कर दिया है।यह महादरबार अक्टूबर में लगाया जाएगा। चंपाई सोरेन ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आदिवासी समाज के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस महादरबार के माध्यम से राज्य सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। महादरबार को वृहत रूप देने की तैयारी शुरू कर दिया गया है। आदिवासी नेता और रैयत इसको प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। विधानसभा में भी सरकार की तरफ से इसपर कोई हल नहीं निकाल पाया है।

कई आदिवासी संगठन रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन और नगड़ी में उस जमीन पर हल चलाने और धान रोपनी कर चुके हैं। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा भीड़ को तितर-वितार करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे। यही नहीं 87 लोगों पर एफआईआर दर्ज भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *