बिहार के शाहाबाद में टिकट के लिए महाभारत,जेडीयू के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह  ने कहा 20 करोड़ में टिकट बेचा ?

अनूप कुमार सिंह,पटना :बिहार के शाहाबाद में एनडीए गठबन्धन में महाभारत शुरू हो गया है!जैसे ही उपेन्द्र कुशवाहा को दिनारा व सासाराम सीट शेयरिंग में दिया गया?सोमवार को राजधानी पटना समेत पूरे शाहाबाद में बवाल मच गया!जी हां!जेडीयू के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह द्वारा मीडिया के सामने दिनारा विधानसभा सीट को 20 करोड़ में बेचने का गंभीर आरोप लगाया गया।वहीं पूर्व मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जेडीयू व एनडीए के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बगावत का बिगूल फूंक दिया!वहीं सासाराम के कई वरिष्ठ कुशवाहा नेताओं ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। दिलचस्प बात तो यह है कि पूरे शाहाबाद में एनडीए के लिए दिनारा विधानसभा सबसे हॉट सीट के रूप में महाभारत का मुख्य कारण है।वहीं से पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह व बीजेपी के राजेंद्र सिंह ,  अखिलेश कुमार समेत कई नेताओं के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।जहां अचानक उपेंद्र कुशवाहा के दबाव से एनडीए गठबन्धन द्वारा उन्हें दिनारा सीट शेयरिंग में दे दिया गया।जो उनके सबसे करीबी आलोक सिंह की किस्मत चमक गई।बहरहाल इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह व मंजीत सिंह के अलावा कई नेताओं ने जेडीयू आलाकमान के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया गया। हालांकि पूर्व मंत्री ने एनडीए गठबन्धन पर दिनारा विधानसभा सीट 20 करोड़ में बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।इतना ही नहीं सासाराम सीट शेयरिंग में उपेंद्र कुशवाहा को जाने से जेडीयू के पूर्व विधायक समेत कई कुशवाहा नेता पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब हो कि सोमवार को पटना में पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह व मंजीत सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया के माध्यम से एनडीए गठबन्धन व जेडीयू के खिलाफ हल्ला बोलते हुए बगावत करने का ऐलान कर दिया है।हालांकि सूत्रों की मानें तो जेडीयू आलाकमान इन लोगों को मानने में जुटी है।बीजेपी के कई नेताओं ने भी टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।अब देखना यह है कि एनडीए गठबन्धन द्वारा अपने वरिष्ठ नेताओं को कैसे मैनेज किया जाएगा।जिससे बगावत को फिलहाल रोक जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *