कांके थाना क्षेत्र के रेस्टोरेंट संचालक की हत्या पर एफजेसीसीआई ने गहरी चिंता व्यक्त किया

रांची: कांके थाना क्षेत्र के रेस्टोरेंट संचालक की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने राजधानी में लचर विधि व्यवस्था पर आपत्ति जताई और घटना में दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधिकारियों से तत्काल वार्ता की। त्यौहारी सीजन में लगातार घटित घटनाओं पर चिंता जताते हुए आज चैम्बर भवन में पदाधिकारियों की बैठक भी हुई जिसमें कहा गया कि ऐसी घटनाओं से आमजन विशेषकर व्यापारी वर्ग शशंकित है। पुलिस प्रशासन की तत्परता के बावजूद राजधानी में दिनदहाड़े हत्या और गोलीकांड जैसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में प्रशासन का भय व्याप्त नहीं है। जिला पुलिस प्रशासन को अपराधियों में खौफ बनाने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
चैम्बर भवन में संपन्न हुई बैठक में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्थित थे। विदित हो कि लॉ एंड आर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया एवं संबंधित अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *