हादसा में पिता पुत्र की मौत व महिला के घायल
हजारीबाग केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पाताल गांव में खुशी का त्यौहार होली उस समय मातम में बदल गया जब एक बोलेरो ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को अपने चपेट में ले लिया!. घायलों को इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में पिता पुत्र की मौत हो गई. जबकि एक महिला मनवा देवी घायल हो गई! वहीं मृतकों में मोहन महतो उम्र लगभग 30 वर्ष जबकि पुत्र सनी कुमार 4 वर्ष का नाम शमिल है. बोलेरो पताल गांव का हीं है! घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार चालक नशे की धुत में तेज रफ्तार से गांव में गुजर रहा था इसी दौरान लोगों को अपनी चपेट में ले लिया! इस संदर्भ में थाना प्रभारी नयाल गोडबिन केरकेट्टा ने बताया कि मृत परिवार के लोगो के द्वारा केरेडारी थाना में किसी प्रकार का कोई लिखित आवेदन नही दिया गया है! गांव ग्रामीणों के बिच मामले का निष्पादन करने की बात चल रही है!
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)