निर्दोष छात्रों को परेशान करने पर जतायी चिंता

रांची : रांची. में 10 जून को हुए गोलीकांड के बाद अनावश्यक रूप से निर्दोष छात्रों को पुलिस प्रशाशन द्वारा धारा 41A का नोटिस देकर बार-बार परेशान किये जाने पर चिंता जताते हुए अल अंसार पंचायत ने मुख्यमंत्री ज्ञापन सौंप हस्तक्षेप की मांग की! ज्ञापन में बताया गया की डेली मार्केट कांड संख्या 16/22 एवं 17/22 के संदर्भ में निर्दोष पढ़ने लिखने वाले छात्रों को डेली मार्केट थाना के द्वारा उपरोक्त केस में धारा 41A का नोटिस देकर डराया व धमकाया जा रहा है! 10 जून जो घटना राजधानी में घटी थी उस संदर्भ में जो नोटिस निर्दोष छात्रों को दिया जा रहा है वह सरासर गलत एवं असंवैधानिक है! क्यूंकि पढ़ने लिखने वाले छात्रों का उपरोक्त घटना से किसी भी तरीके का कोई संबंध नहीं है! आरोप लगाते हुए कहा कि एक षडयंत्र के तहत छात्रों को घटना में संलिप्त दिखाने की कोशिश की जा रही है! छात्रों का आरोप है की पुलिस जबरन नाम देकर बच्चे एवं परिवार वालों को बार-बार थाने बुलाकर घंटों बैठाकर परेशान कर रही है! जिससे छात्र एवं उनके परिवार वाले मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है।
अल आंसर पंचायत ने सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर निर्दोष छात्रों को राहत देने की मांग की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *