मतदान आज, मतदान केंद्र पर रवाना हुए चुनाव कर्मी,डीएम व एसपी ने किया संयुक्त संबोधन

सहरसा: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 6 नवंबर को चारों विधान सभा क्षेत्र में वोट डाले जाएगें।निष्पक्ष निर्भीक एवं भय मुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर बुधवार को डिस्पैच केंद्र पर जिला अधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु के द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला स्कूल एवं रमेश झा महिला महाविद्यालय में बनाए गए डिस्पैच केंद्र पर मतदान कर्मियों को बूथों पर रवाना किया।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त 74 – सोनवर्षा एवं 77-महिषी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी मतदान पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल व सुपर जोनल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्धारित निर्वाचन दायित्वों के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त निर्वाची पदाधिकारी 74-महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र निशांत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थें। सहरसा जिलांतर्गत चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सामान्य प्रेक्षक यथा:74-सोनवर्षा(अ०जा०)विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र MuthukumarasamyB/75-सहरसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मंजू राजपाल/76-सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्री सी रविशंकर/77- महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राहुल बाबूलाल गुप्ता एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा नियंत्रण कक्ष निरीक्षण क्रम में की गई।व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया,कार्यरत कर्मियों से वार्तालाप क्रम में किए जा रहे कार्यों व निर्धारित दायित्वों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं उन्हें निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।साथ ही बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त 76 – सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी मतदान पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल व सुपर जोनल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्धारित निर्वाचन दायित्वों के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त,निर्वाची पदाधिकारी 76-सिमरी बख्तियारपुर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कहा कि भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।साथ ही साथ कोशी तटबंध के भीतर नाव पैट्रोलिंग के साथ साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।वही किसी प्रकार की गडबड़ी उत्पन्न नही हो इसके लिए प्रशिक्षित चुनाव कर्मियों के साथ सुरक्षा बल के जवान निर्भीक व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने मे मुस्तैद रहेगे। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर कंट्रोल रूम को सुचित करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *