भागलपुर में चुनावी तैयारी, प्रेस नोट के 48 घंटे के भीतर सरकारी दफ्तरों से सारे पोस्टर-बैनर हटेंगे!

भागलपुर। जैसे ही विधानसभा चुनाव 2025 की दस्तक हुई, भागलपुर प्रशासन हरकत में आ गया। समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई और इस बार एजेंडा एकदम साफ था “हर कोषांग जाने अपना काम और वक्त पर करे अंजाम।”इस बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी और सभी बीडीओ उपस्थित रहे और सबसे खास हर कोषांग के नोडल प्रभारी, जो चुनावी सिस्टम की रीढ़ होते हैं। हर कोषांग ने खोली अपनी किताब। एमसीसी (आचार संहिता) कोषांग। प्रेस नोट के 48 घंटे के भीतर सरकारी दफ्तरों से सारे पोस्टर-बैनर हटेंगे! 72 घंटे के अंदर निर्वाची पदाधिकारी अपने क्षेत्र से प्रचार सामग्री का सफाया करवाएंगे। सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी जानकारी।

नामांकन के बाद प्रत्याशियों के हर खर्च का होगा हिसाब। रजिस्टर, रसीद, पर्चे, सब कुछ रखना होगा पारदर्शी। हर प्रचार कार्यक्रम की वीडियोग्राफी अनिवार्य।

नॉमिनेशन से जुड़े हर प्रपत्र का डेली अपडेट चुनाव आयोग के पोर्टल पर। कैसे भरना है, कब अपलोड करना है। सब कुछ बताया गया।

हर नोडल पदाधिकारी ने अपनी ज़िम्मेदारी समझाई।बताया कि कब, क्या और कैसे करना है ताकि चुनाव हो बिना रुकावट, बिना गलती।डीएम ने क्या कहा कि चुनाव कोई इवेंट नहीं, यह लोकतंत्र का पर्व है। हर अधिकारी की भूमिका निर्णायक है। नोटबुक से निकला निष्कर्ष: सुनियोजित टीमवर्क से ही होगा सफल चुनाव। हर कोषांग का रोल पहले से साफ रहेगा। राजनीतिक दलों को नियम पहले से बताए जाएंगे, ताकि बाद में कोई विवाद न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *