जिले में ईद-उल-जुहा पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया

रांची :पुरे राँची जिले में ईद-उल-जुहा पर्व शांति और भाईचारे के बीच सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन द्वारा इस अवसर पर राँची शहर में यातायात एवं विधि व्यवस्था हेतु पूरी तैयारियां पूर्व में ही कर लिया गया था।जिला प्रशासन ने इस पवित्र पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की थी।जिसमें राँची शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास यातायात को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई थी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों जैसे एलबर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड, और काली मंदिर रोड पर यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे। विशेष नमाज के समय भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई थी।पर्व के मद्देनजर,जिला प्रशासन द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। इस मार्च में सिटी एसपी, ADM (लॉ एंड ऑर्डर), कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी सहित सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना और आमजन में विश्वास का माहौल बनाए रखना था।राँची नगर निगम ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर निगम की टीम विभिन्न मस्जिदों का दौरा कर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की गई थी।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की थी कि वे ईद-उल-जुहा के पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। प्रशासन ने यह भी अनुरोध किया कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष सड़कों पर न फेंके जाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना से बचने और तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई थी। जिसका पालन सुनिश्चित रूप से किया गया।

जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति के सभी सदस्यों, झारखण्ड सिख फेडरेशन, विभिन्न मस्जिद कमेटी के सदस्य, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी,  समाजसेवियों सहित समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा ईद-उल-जुहा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण संपन्न कराने में उन सबकी सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने विशेष रूप से महावीर मंडल, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी सहित विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों ने अपने समन्वय से पर्वों को और शांति पूर्वक सम्पन कराने में सहयोग करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

जिला प्रशासन सभी समुदायों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही कि राँची में यह पवित्र पर्व उत्साह और एकता के साथ मनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *