बड़कागांव के पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के आठ जगहों पर ईडी की छापेमारी,खंगाले जा रहे हैं कागजात
रांची: झारखंड में एक बार फिर से इडी की दबिश शुरू हो गई है। बड़कागांव से पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के रांची और बड़कागांव सहित आठ ठिकानों पर इस समय ईडी की छापेमारी चल रही है। रांची के किशोरगंज स्थित पूर्व विधायक के निजी सहायक संजीव कुमार के घर पर भी ईडी छापेमारी कर रही है। संजीव तो अपने आवास पर नहीं है। लेकिन उनके घर पर छापेमारी चल रही है। संजीव को बड़कागांव से बुला रही है।संजीव के आवास पर ईडी की टीम दो गाड़ियों में पहुंची है। चार ईडी के अधिकारी घर के अंदर हैं और छह सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अम्बा प्रसाद के सीए बादल के ठिकाने पर भी छापेमारी चल रही है।
ईडी ने पिछले 8मार्च को भी छापेमारी की थी। यह लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। ईडी की टीम अम्बा प्रसाद के करीबियों के घर पर छापेमारी कर रही है। यही नहीं स्थानीय लोगों से भी टीम पूछताछ कर रही है।
वहीं बड़कागांव आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। वहां पर पूर्व विधायक के भाई भाई अंकित उर्फ सुमित के घर पर छापेमारी चल रही है।उससे जुड़े बालू कारोबारियों के घर पर छापेमारी चल रही है।हजारीबाग में चार जगहों पर छापेमारी चल रही है। रांची में भी उनके आवास पर छापेमारी चल रही है। वहीं अबतक कोई एक फलाफल नहीं निकला है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
ईडी की छापेमारी से राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस भाजपा पर हमला बोल रही है। कांग्रेस प्रवक्ता किशोरनाथ शहदेव ने कह कि यह पूरी कार्रवाई बिहार चुनाव को देखते हुए बीजेपी के इशारे पर ईडी की टीम एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। अम्बा प्रसाद बिहार चुनाव में ऑब्जर्बर है। इससे पहले भी अम्बा प्रसाद के घर पर छापेमारी कर चुकी है। बार बार छापेमारी किया जा रहा है। इसमें कुछ भी नहीं मिल रहा है।



