साहेबगंज के सोना व्यापारी संजय दीवान के साथ विष्णु यादव पर ईडी ने बढ़ाई दबिश, संजय को 13 और विष्णु को 14 जुलाई को बुलाया
रांची: ईडी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। 13 जुलाई को साहेबगंज के सोना व्यवसायी संजय दीवान को 13 जुलाई और पंकज मिश्र के करीबी विष्णु यादव को 14 जुलाई को हाजिर होने का आदेश दिया है। दोनों को सम्मन भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पंकज मिश्र को भी शुक्रवार तक हाजिर होने को कहा है। बताते चलें कि पिछले सप्ताह ईडी ने पंकज मिश्र के करीबीरियों के 18 ठिकानों पर रेड किया था। इस दौरान ईडी ने लगभग 5.32 करोड़ रुपए कैश भी जब्त किए थे।

