दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है: जयंत सिन्हा

रामगढ़: शहर के मेन रोड में स्थित फुटबॉल मैदान में रामगढ़ कैंट दशहरा समिति ने आज 24 अक्टूबर को भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। दोपहर बाद 4 बजे से फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आरंभ हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे को बनाया गया। रावण दहन समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने किया। जबकि संचालन प्रो संजय सिंह ने किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि जयंत सिन्हा और विशिष्ट अतिथि प्रो यदुनाथ पांडे को स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारी ने बुके प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद जयंत सिन्हा और विशिष्ट तिथि पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। समिति के अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने स्वागत भाषण दिया। सरदार अनमोल सिंह ने अपने भाषण में सूरज हॉल का मुद्दा उठाया |

वही इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि रावण रूपी भ्रष्टाचार को खत्म करने की हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजयका त्यौहार है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बलजीत सिंह बेदी, प्रकाश मिश्रा, रंजीत पांडे, राजीव जायसवाल,विजय जायसवाल, रॉबिन गुप्ता, राजेश ठाकुर, ध्रुव कुमार अग्रवाल, बद्री विश्वकर्मा, सत्यजीत चौधरी,भगवान प्रसाद, रविंद्र शर्मा, मणिशंकर ठाकुर, संजीव सिंह टीपू, छोटन सिंह, मुन्ना खटीक, सतनारायण यादव, विशाल जायसवाल, तुलेश्वर पासवान, सौरभ जयसवाल, संजीव सिंह ने सहयोग किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *