वज्रपात या किसी भी आपदा में मौत होने पर एक हफ्ते में मुआवज़ा: डॉ.इरफान अंसारी
रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा और सराहनीय फैसला लेते हुए घोषणा की है कि राज्य के किसी भी कोने में वज्रपात या किसी भी प्रकार की आपदा में अगर किसी की मृत्यु होती है, तो पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।वज्रपात की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक मासूम जामताड़ा के बोधबांध के 25 वार्षिय बाबुजन सोरेन की असामयिक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। इस कठिन घड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं पीड़ित परिवार के पास पहुँचे और अपने संवेदनशील एवं मानवतावादी दृष्टिकोण का परिचय देते हुए ऐसे कार्य किए, जो वर्षों तक लोगों के दिलों में बस जाएंगे।
डॉ. अंसारी ने पीड़ित परिवार को आपदा विभाग की ओर से ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की सहायता राशि देने की घोषणा की, जो एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। कुछ तकनीकी त्रुटियों के कारण मामूली विलंब हुआ, किंतु मंत्री जी ने स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया कि सहायता समयबद्ध रूप से पहुंचेगी।
उन्होंने दिवंगत बच्चे के दो छोटे भाइयों को गोद लेने की घोषणा की और कहा कि दोनों बच्चों को रांची में अपने आवास पर रखकर पढ़ाई-लिखाई कराएंगे।



