जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आशा एनजीओ के सहयोग से पंचायत सचिवालय में नालसा योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रांची : झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की टीम ने आशा एनजीओ के सहयोग से नामकुम प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय डुंगरी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया इस अवसर पर एलएडीसी सहायक, सुश्री शिवानी सिंह, पीएलवी लता कुमारी, युधिष्ठिर महतो, बिनोद कश्यप् तारा मिंज, प्रीति कुमारी, राजा वमा एवं आशा एनजीओ टीम के सदस्य तथा ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे।
एलएडीसी सहायक, शिवानी सिंह ने नशा के सेवन, नशीले दवाओं के दुरूपयोग एवं उनसे होनेवाले खतरों पर फोकस किये। साथी योजना पर फोकस करते हुए कहीं कि निराश्रृत बच्चों का आधार-पहचान बनाकर उन्हें मुख्यधारा में लाना ही उद्देश्य है। आशा अभियान के तहत ग्रामणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। संवाद योजना के तहत आदिवासियों को मिलनेवाली अधिकारों पर फोकस किये, वहीं उन्होंने जागृति योजना के बारे में भी जानकारी दी। नालसा योजना डॉन पर फोकस करते हुए कही कि नशा से धन व स्वास्थ्य की हानि होती है। नशा से घर-परिवार बर्बाद हो जाता है। पीएलवी किरण कुमारी ने ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशे के सेवन से दूर रखें। नशा का कु-प्रभाव सीधे मस्तिष्क पर पड़ता है और बच्चे व नौजवान अपराध की ओर अग्रसर होते है। सुश्री सिंह ने एनडीपीएस एक्ट पर भी फोकस किये।
पीएलवी लता कुमारी ने कहा कि डालसा, रांची के द्वारा समय-समय पर नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तथा नुक्कड़ नाकटक का भी आयोजन किया जाता है। हमलोगों का उद्देश्य युवाओं व बच्चों को नशा से दूर करना तथा नशामुक्त समाज का निर्माण करना हैं।
पीएलवी युधिष्ठिर महतो व बिनोद कश्यप ने सड़क पर रहने वाले बच्चों के समग्र विकास और उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से बचाने पर फोकस किये। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे अगर कोई बच्चे ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखते है, तो उन्हें चिन्हित कर हमें बतायें, नशीड़ी बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए डालसा भरसक प्रयास करेगा।
अंत में सभी पीएलवी ने आगामी 29 नवम्बर को होनेवाली बिजली के मामले से संबंधित विशेष लोक अदालत तथा 13 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी एवं पम्पलेट तथा लिफलेट का वितरण भी पीएलवी के द्वारा किये गये।



