नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

रांची: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बुधवार को राजधानी रांची की सड़कों पर जिला प्रशासन ने आपातकाल से निपटने और लोगों को जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल शाम चार बजे से सात बजे तक चला। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्स की पुलिस लाइन केंद्र में ब्रीफिंग की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने सभी को मॉक ड्रिल के दौरान कार्य एवं दायित्व की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार कार्य निर्वहन का निर्देश दिया गया। मॉक ड्रिल में सम्बंधित पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, NCC, NDRF, बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों, आपदा प्रबंधन टीम, फायर सेफ्टी एवं सम्बंधित पदाधिकारियों से संयुक्त रूप से इसमें हिस्सा लिया।
यह अभ्यास नागरिकों, संस्थानों और बुनियादी ढांचे को संभावित आपात स्थितियों, जैसे शत्रुतापूर्ण हमले या प्राकृतिक आपदाओं, के लिए तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *