धोनी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र
रांची: पद्मभूषण भारतीय क्रिकेट तीन के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र मिला है। आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह ने उन्हें दिया है। साथ में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

