पड़ाव संघ के महारुद्राभिषेक, गंगा महाआरती में जुटे शिवभक्त, भजनों के फुहार में झूमे श्रद्धालु
भागलपुरः ऐतिहासिक पड़ाव संघ, कहलगांव से आगामी 16 जुलाई बुधवार को निकलने वाली 113वीं कांवर यात्रा के पूर्व सावन की द्वितीय सोमवारी को कहलगांव स्थित राज घाट उत्तरवाहिनी गंगा तट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. इस बाबत गंगा तट व मंदिर को पुष्प गुच्छ, विद्युत बल्व से दुल्हन की तरह सजाया गया था. महाआरती शुरू होते ही मंत्र, शंखनाद, घड़ीघंट, हर-हर गंगे, हर हर महादेव, शाति बाबा के जयघोष से गंगा तट गुंजायमान हो उठा. इस आयोजन का लाइव वीडियो यू ट्यूब पर प्रसारित किया जा रहा था. इस आयोजन में गंगा तट पर शहर व आस-पास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाओं का जुटान हुआ. मंत्री संजय यादव व अन्य अतिथियों का स्वागत पड़ाव संघ ने अंग वस्त्र से किया.
महाआरती शुरू होते ही वैदिक मंत्र, शंखनाद, घड़ीघंट, हर-हर गंगे, हर हर महादेव, नागा बाबा, शांति बाबा के जयघोष से गंगा तट गुंजायमान हो उठा. इस आयोजन का लाइव वीडियो यू ट्यूब पर प्रसारित किया जा रहा था. इस आयोजन में गंगा तट पर शहर व आस-पास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाओं का जुटान हुआ.
पड़ाव संघ के अध्यक्ष अरबिंद सिंह ने बताया कि महाआरती से पूर्व शहर के राज घाट स्थित श्री जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में कांवर यात्रा व कांवरियों की कुशलता की कामना को लेकर बनारस से आये आचार्य प्यारेलाल शुक्ल के नेतृत्व व सहयोगी आशुतोष शुक्ल, कृष्णकांत पांडे, रविंद्र तिवारी, बजरंग मोहन पांडे, सुनील पांडे ने संयुक्त रूप से महारुद्राभिषेक कराया. यजमान के रूप में ई शुभानंद मुकेश, व्रत दीपा – चंचल गुप्ता, नीतू कुमारी – रंजन भारती, प्रीति कुमारी – वरुण भारती शामिल हुए.
व्यवस्था में संघ के वरीष्ठ सदस्य दिलीप भगत, रतन आर्य, गोरे यादव, पवन चौधरी, सचिन गुप्ता, लत्ट्टू शर्मा, मदन आर्या, ललित झा, सोनू जायसवाल, त्रिवेणी मंडल, जितेंद्र कु सिंह, दिलीप पंडित, चंदा यादव, मुकेश कु चौधरी सहित संघ के अन्य सदस्य सक्रिय रहे. इसके अलावा महाआरती में स्थानीय शिव भक्त सहित सांसद अजय मंडल, गोड्डा विधायक सह मंत्री संजय यादव, विधायक पवन यादव, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, रजनीश भारती सहित दर्जनों शिव भक्त उपस्थित थे.
गंगा महाआरती के पश्चात आयोजन स्थल पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया. जिसमें जीतू जाॅन, रानी कौर, ऋषिका राज, रूपेश झा, मुकुल वाजपेई जैसे नामचीन भजन गायकों के भजनों की फुहार देर शाम तक बरसती रही. जिसमें शिव भक्त खूब डुबकी लगाए. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.



