खूंटी लोकसभा क्षेत्र को विकसित करना प्राथमिकता : कालीचरण मुंडा

खूंटी: खूंटी लोकसभा सीट झारखंड ही नहीं पूरे देश में सबसे हॉट सीट रहा। यहां से एनडीए प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को इंडी गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने पराजित किया है।
मतगणना के शुरुआत से ही कांग्रेस के कालीचरण मुंडा लगातार बीजेपी के अर्जुन मुंडा से आगे चल रहे थे।16वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा से 145719 वोट से आगे चल रहे थे।कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को कुल  503613 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को 357894 मत प्राप्त हुए। करीब एक लाख छियालिस हजार वोटों से जीते। खूंटी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस नेता कालीचरण मुंडा ने कहा कि खूंटी की जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही खूंटी में जो विकास की योजना बंद पड़ी हुई है इसे तेज गति से चलाया जायेगा। यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र को देश के अग्रणी लोकसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा। यहां की जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा।

कालीचरण मुंडा का परिचय: कालीचरण मुंडा के पिता टी. मुचिराय मुंडा बिहार सरकार में आठ बार मंत्री और छह बार (1967 से 1992 के बीच) विधायक रह चुके हैं, जिसमें खूंटी और तमाड़ से तीन-तीन बार विधायक रहे हैं। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से कालीचरण मुंडा दो बार (1992-2000) विधायक रह चुके हैं।उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है। वे अविभाजित बिहार में 1997 से 2007 तक रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *