नाश छाया है,इसलिए पहले नीतीश का विवेक मर गया है : शैलेन्द्र चौधरी
गणादेश ब्यूरो,मुंगेर: कल जिस तरह देश के प्रधान सेवक और गृह मंत्री के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया गया उस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सह जमालपुर विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि आनंद मोहन को याद रहते हुए भी शायद भूल गए हैं उनकी जो स्थिति हुई है ललन सिंह की देन हैं। जिस राजद की गोद में बैठे हैं उन्होंने ही उन्हें जेल तक पहुंचा था। जिनका उन्होंने खुद अपने भाषण में जिक्र किया । आनंद मोहन कहते हैं दो गुजराती बेच रहे हैं और दो गुजराती खरीद रहे तो जिस को जो ज्ञान होगा वही तो करेगा। आपको गुंडागर्दी आती है और जो खरीद बेच सकते हैं वह आज देश को मजबूत और सशक्त बना रहे हैं। आज राफेल खरीद के लाया गया तो देश की शक्ति बढ़ी है। विश्व में पूछा जा रहा है और मेड इन इंडिया प्रोडक्ट बना बनाकर बेचा जा रहा है तो देश की आर्थिक स्थिति बहुत सुदृढ़ हो रही है।
आज स्थिति ऐसी बन गई है तो कट्टर दुश्मन एक ही मंच से बैठकर भाजपा को गाली दे रहे हैं। कारण बस एक ही है अपनी गुंडागर्दी की सत्ता बचानी और अपना भ्रष्टाचार छुपाना है। मगर जनता समझदार हो चुकी है। वह जाति के नाम पर वोट नहीं देती वह जानती है कि देश का विकास सिर्फ मोदी कर सकते हैं । शैलेन्द्र चौधरी ने आगे कहा कि बिहार को विनाश की ओर ले जाने वाले विनाश कुमार अब बंगाल की तरह बिहार में लाठी और गोली की भाषा जो लालू के जंगल राज में था उसी तरह शासन करना चाहते हैं। मगर बिहार की जनता 2024 और 2025 मे इनको धूल चटाई की उनको सत सत्ता से उखाड़ कर बाहर फेंक देगी।
नीतीश पर पुरानी कहावत सही बैठती है ” जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है”



