मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया उलिहातू का दौरा

खूंटी : 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू, खूँटी में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड, श्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्रीमती आर. रॉनिटा ने आज सभी संबंधित अधिकारियों संग उलिहातू का दौरा कर कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर टेंट, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, हेलीपैड, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात कर कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह अवसर झारखंड राज्य एवं भगवान बिरसा मुंडा की महान विरासत को स्मरण करने का गौरवपूर्ण क्षण है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां पूर्ण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष टोप्पो, उप विकास आयुक्त श्री आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी खूँटी, परियोजना निदेशक आइटीडीए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, पुलिस पदाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *