जनता दरबार में 49 मामलों पर उपायुक्त ने की सुनवाई
गणादेश बोकारो – समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 49 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, चास नगर निगम, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। उपायुक्त ने समाहरणालय के नीचले तल्ले पर जाकर जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचें दिव्यांगजनों की भी समस्या सुनी। उन्होंने समस्याओं के निराकरण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी किया गया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। स्थानीय स्तर पर निष्पादित किए जा सकने वाले मामलों का समाधान मौके पर किया गया।



