गरगा डैम में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया गहरा दुख

बोकारो – गरगा डैम में बुधवार को नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर गोलू की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार को एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला गया।
घटना पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य देने की प्रार्थना की है। उपायुक्त ने शव को खोज निकालने के लिए चलाए गए अभियान में जुटे डीडीएमओ शक्ति कुमार, एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *