बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गाजे- बाजे के साथ होगा स्वागत: गौरीशंकर यादव

रांची: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 11 फरवरी को बिरसा मुंडा की धरती रांची में आगमन होगा। यहां से बिरसा चौक जायेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद वे सीधे स्टेट गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो जायेंगे।12 फरवरी को कार्निवाल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल कार्निवल का शुक्रवार की देर शाम प्रदेश राजद खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राजद खटाल प्रकोष्ठ के द्वारा गाजे बाजे के साथ पूरे विधि विधान से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जोरदार तरीके से स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 12को कार्निवल में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे प्रदेश से राजद कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *