दिल्ली पुलिस मानसिक रूप से भाजपा का गुलाम : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिल्ली में ओलंपिक खिलाड़ियों के धरना प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा और दिल्ली पुलिस पर जमकर हमला बोला है। वे मंगलवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर ओलंपिक खिलाड़ी ने यौन शौषण का आरोप लगाया और उसकी गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रही बेटियों को पुलिस घसीट कर पीटने का काम किया और कई तरह के मामले दर्ज किए। इसके बाद जब समाज आगे आया था गृह मंत्री आगे आए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
काफी दिन बीत जाने के बाद अब दिल्ली पुलिस आरोपियों से यौन शौषण का सबूत मांग रही है।  यौन अत्याचार का सबूत कोई कैसे दे सकता है। आरोप गंभीर है। मेरा साथ अत्याचार होगा तो उसका वीडियो रिकॉर्डिंग देना होगा। इसका
मतलब सीधा है जो फॉर्मूला चिन्मयानंद और आशाराम बापू पर लागू किया गया था। उसी फॉर्मूला को भाजपा दिल्ली पुलिस के माध्यम से लागू करवाना चाहती है।
भारतीय समाज में महिलाएं अपनी मां को भी बहुत मजबूरी में ही अपनी बात बताती है।
मुझे तो लगता है की दिल्ली पुलिस गर्त में जा चुकी है और भाजपा का मानसिक तौर पर गुलाम बन चुकी है। कितनी शर्म की बात है,दिल्ली पुलिस यौन शोषण मामले में महिलाओं से सबूत मांग रही है।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने महिला खिलाड़ी के प्राइवेट पार्ट को टच किया था,उसे आलिंगन किया है। इसका कोई कैसे सबूत दे सकता है। मतलब15 जून को दिल्ली पुलिस क्या संदेश देना चाहती है यह बताना होगा।
उन्होंने कहा कि जिस देश में नारी की पूजा होती है। वहां आज क्या स्थिति हो गई है। भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं की क्या स्थिति है यह सब जानते हैं।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि कल के बाद गृह मंत्री को यह बात बताना होगा की इस मामले में कानून कौन सा काम कर रही है। कही, अगला15 तारीख देश के लिए कोई एक जघन्य अपराध गौरवान्वित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *