पांच मार्च को बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय

रांची: होली मिलन समारोह की तैयारियों को ले रविवार को बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में बैठक हुई। आगामी 5 मार्च को समिति कार्यालय में होली मिलन समारोह सह परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाए जाने का फैसला लिया गया। होली मिलन समारोह में राँची के प्रसिद्ध कीर्तन मंडली निर्भय झा एवं मुकेश झा के मंडली के द्वारा फगुआ गीत गया जायेगा। साथ ही सभी होली प्रेमी के लिये ठंडाई, भाँग,  मालपुआ, फ्राई  चुरा,  एवं फ्राई मछली की व्यवथा होगी। बैठक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयन्त झा,  महासचिव निर्भय कांत झा, सम्मानित अध्यक्ष  मिर्त्युन्जय  झा,  भावेश चंद्र मिश्रा,  संतोष मिश्रा, डॉ पंकज राय, शिवराम मिश्रा, मुकेश झा, रोहित कुमार,   प्रवीण मिश्रा, कामेश्वर गिरी,  भानु कच्छप, रमेश भारती, कृतेश झा, विनोदानंद झा, सुनील सिन्हा, श्याम किशोर चौबे, आदि ने भाग लेकर बैठक को संपन्न किया! उक्त जानकारी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयन्त झा, ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *