समतामूलक समाज के जनक का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा है कि समतामूलक समाज के जनक मुलायम सिंह यादव का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भारत की संसदीय राजनीति के एक सशक्त स्तंभ के रूप में स्थापित कद्दावर राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन से भारतीय राजनीति में शून्यता आ गई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
श्री सहाय ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के पक्षधर स्व.यादव जीवन पर्यन्त सभी धर्म व समुदाय के लोगों के उत्थान में लगे रहे। देश की जनता के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्य अविस्मरणीय हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में स्व.यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों/शुभचिंतकों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *