बाल श्रम मुक्त समाज के लिए डीडीसी ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

पटना:जिला प्रशासन सीतामढ़ी, श्रम संसाधन विभाग एवं प्रथम संस्था व प्लान इंडिया के सहयोग से बाल श्रम मुक्त समाज के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सीतामढ़ी समाहरणालय में उप विकास आयुक्त मनन राम ने हस्ताक्षर कर किए एवं जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। जागरूकता रथ शहर के बड़ी बाजार, गौशाला चौक, जानकी स्थान, गांधी चौक, बसवरिया, बाजार समिति, किरण चौक, मेहसौल चौक, कारगिल चौक, आदि स्थान पर जागरुक किया गया। मौके पर डीडीसी मनन राम ने बताया बच्चे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूँजी है। राष्ट्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण सूचक राष्ट्र के बच्चो की देखभाल और संरक्षण से निर्धारित होता है। सामान्य तौर से विद्यालय एवं खेल का मैदान ही वे स्थल हैं जहाँ बच्चो को होना चाहिए। सही उम्र में शिक्षा एवं आनन्दपूर्ण शारिरिक एवं मनोरंजक गतिविधियां बच्चों के बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता के विकास के लिए परमावश्यक है। सहायक श्रमायुक्त सुबोध कुमार व श्रम अधीक्षक रामाकांत ने बताया विभागीय निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियों द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान 11 से 12 जून विश्व बाल श्रम निषेध दिवस तक चलाया जाएगा। प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया बाल श्रम उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण है। हस्ताक्षर अभियान में प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, प्रखण्ड समन्वयक बिरेन्द्र कुमार , प्लान इंडिया के जिला समन्वयक कमलेश कुमार, रवि , कमलेश ,एलईओ सुरेश कुमार, चंद्रकांत राम, आदित्य कुमार, स्वेता मिश्रा, पंकज कुमार, संतोष कुमार, शशि रंजन सहित कर्मी और पदाधिकारी ने सहभागिता दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *