नशा से युवाओं को बचाना है: डीसी

रांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को रांची जिला अंतर्गत मादक पदार्थों के दुरूपयोग के रोकथाम करने हेतु बैठक की। बैठक में राज्य सरकार से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार रांची जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल/कॉलेजों में मादक पदार्थों के दुरूपयोग को समाप्त करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।
शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों यथा तम्बाकूयुक्त गुटका इत्यादि की बिकी प्रतिष्ठानों में रोक लगाने का निर्देश दिया। जिला स्तर पर कारखाना निरीक्षक को मादक पदार्थ के उत्पादन की रोकथाम हेतु निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने इस बैठक में विशेष रूप से कहा कि आज नशा से युवाओं का भविष्य ख़राब हो रहा है। नशा युवाओं में कैंसर की तरह फ़ैल रहा है। इसके लिए उन्हें इसके गंभीर दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इसके लिए लगातार अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस अभियान में सबकी सहभागिता से ही इसे दूर किया जा सकता है।
इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुमित कुमार अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, उप समाहर्ता जिला सामान्य शाखा रांची, श्रीमती स्मृति कुमारी, सचिव डालसा रांची, श्री कमलेश बेहरा, ए. डी.पी.ओ रांची,कौशल किशोर एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *