रामनवमी पर राजधानी रांची की सड़कों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

रांची: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर राजधानी रांची की सड़कों पर राम भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

सभी तरह महावीरी पटाका दिख रहा था। रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शहर के सभी अखाड़े से निकले रामभक्त हाथ में पटाका लिए जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए निवारनपुर स्थित तपोवन मंदिर पहुंची। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर राजीव पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। राजधानी रांची में देर रात तक झांकियां निकाली गई। शहर में सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई ।शोभायात्रा पर कैमरे से निगरानी की गई। गुरुवार को अहले सुबह से ही राजधानी रांची के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करने आए भक्त जनों की लंबी कतारें देखी गई। शहर के मेन रोड यानी महात्मा गांधी मार्ग स्थित महावीर मंदिर सहित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना करने आने वाले भक्तों गन पूरे भक्ति भाव से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम राम भक्त हनुमान की पूजा आराधना की। दोपहर 2:00 बजे के बाद से राजधानी के विभिन्न अखाड़ों से शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा लाला लाजपत राय चौक होते हुए राजेंद्र चौक निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *