जेएसएलपीएस और एसबीआई के बीच समन्वय बैठक का आयोजन

लातेहार :जिला मुख्यालय स्थित होटल हिल में भारतीय स्टेट बैंक और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय रांची के सीएम (क्रेडिट) प्रणव कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक , जेएसएलपीएस, लातेहार संतोष कुमार, जिला प्रबंधक- वित्तीय समावेशन कुमार कविश, लातेहार सदर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (FI) सुजीत कुमार, सभी प्रखंडों के बीपीएम जिले के सभी एसबीआई शाखा प्रबंधक और बैंक सखी उपस्थित रहीं।

बैठक में जिला स्तर पर क्रेडिट लिंकेज, बीमा, NPA समाधान एवं अन्य बैंकिंग सेवाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुति दी गई, जिसे कुमार कविश एवं सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई:

1. SHG क्रेडिट लिंकेज की प्रगति और लक्ष्य

2. मुद्रा एवं स्वयंसिद्धा योजनाओं के तहत ऋण वितरण

3. बीमा दावों के शीघ्र निपटान की प्रक्रिया

4. NPA (गैर निष्पादित ऋण) की समीक्षा और समाधान

5. SHG सदस्यों के बैंक खाता खोलने की सुविधा

6. बैंक सखी के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का विस्तार

7. सीबीआरएम की नियमित बैठक इत्यादि।

बैठक में यह सहमति बनी कि दोनों संस्थाएं मिलकर जिले में वित्तीय समावेशन को और गति देंगी तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से जोड़ने स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने में हरसंभव सहयोग करेंगी।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं सभी शाखा प्रबंधकों ने भी फील्ड स्तर की चुनौतियों एवं समाधान के सुझाव साझा किए साथ ही आगे की कार्ययोजना बताई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने NRLM के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक का समापन करते हुए डीपीएम संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और बेहतर साझेदारी के साथ आगे कार्य करने की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *