मंत्री आलमगीर आलम ने कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा को बताया सफल

पूरे देश में महानायक के रूप में राहुल गांधी के अभरेंगे की कही बात

रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे में देश में कांग्रेस नेताओं का पदयात्रा चल रहा है। इस पदयात्रा में समाज के सभी वर्गों का जन समर्थन मिल रहा है। खासकर राहुल गांधी जहां जहां जा रहे हैं लोगों की भीड़ उमड़ रही है। राहुल गांधी देश में महानायक के रूप में उभर रहे हैं। देश की जनता उन्हें अगले प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। झारखंड में कांग्रेस ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू से पदयात्रा प्रारंभ किया है और दिसंबर तक यह यात्रा चलेगा। इस दौरान झारखंड के एक एक गांव और सभी विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों से पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया जायेगा। साथ ही देश में बेरोजगारी,महंगाई के खिलाफ जनता को केंद्र सरकार के खिलाफ गोलबंद किया जायेगा। हर साल दस लाख लोगों को नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में नौकरी देने के बजाय उन्हें नौकरी से निकाला रही है।
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में लोगों के बीच नफरत की भावना पैदा कर रही है। हिंदू को मुस्लिम से लड़वाने के लिए माहौल खड़ा किया है। वोट बैंक के लिए भाजपा मंदिर और मस्जिद की राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से लोगों के बीच नफरत को समाप्त कर रही है। संविधान को सुरक्षित करने के लिए जागरूक कर रही है। आने वाले 2024 में फिर से कांग्रेस पार्टी मजबूत बनकर उभरेगी।

राज्य के सभी वर्गों के गरीब परिवारों को सरकार दे रही है सहायता :
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा जा रहा है। खासकर सभी वर्गों के गरीबों को सरकार की सहायता की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। सरकार आपकी आयोजन आपके द्वार कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों के गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इसमें कोई भेदभाव नहीं किया गया है। गांव गांव में विभागीय पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। किसानों के लिए सभी जिले में किसान पाठशाला बनाया जा रहा है। पहले फेज में खूंटी में खोला गया है। किसानों को बढ़ाने किया हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। राज्य सरकार बेरोजगारों को नौकरी और रोजगार देने के लिए काम कर रही है।

नगर निकाय चुनाव ने ओबीसी आरक्षण पर बोले :
मंत्री ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण का प्रारूप तैयार नहीं हुआ है। इसलिए अबतक नगर निकाय चुनाव में बगैर ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराया जायेगा। समय पर नगर पंचायत और नगर नगर निकाय चुनाव नहीं कराएंगे तो विकास रुक जायेगा। सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश होगा,हमलोग पालन करेंगे। मंत्री ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को भाजपा ने 27 प्रतिशत से 14 प्रतिशत कर दिया। अभी ओबीसी आरक्षण की बात करते हैं।
मंत्री ने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से सत्ता पर काबिज होना चाहती है। सत्ता से अलग होने पर मछली की तरह छटपटा रही है। जनता ने फैसला लिया है। झारखंड में भाजपा को अब सत्ता हाथ आने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *