कांग्रेस ने सीएम आवास का किया घेराव ,प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग
पटना: चुनावी साल में कांग्रेस ने सीएम आवास का घेराव किया और जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। सीएम आवास घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस बेरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर केनन का प्रयोग किया। प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में नल,जल योजना फेल है। लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है और राज्य सरकार हम प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार से भींगा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार महिला विरोधी है। युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। अपराधियों का पूरे बिहार में बोलबाला है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी थे।

