कांग्रेस सांसद कालीचरण मुंडा ने दिल्ली में डिशुम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात,स्वास्थ्य का लिया हाल

खूंटी: सांसद कालीचरण मुंडा रविवार को दिल्ली के नए झारखंड भवन में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सांसद ने सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी शिबू सोरेन का हालचाल जाना। हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि अब पहले की तुलना में सुधार है। चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार अभी गुरुजी से किसी के मिलने पर प्रतिबंध है। 24 घंटे में एक बार सीएम हेमंत सोरेन उनसे मिलने जाते हैं। कालीचरण मुंडा ने गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *