संविधान बचाओ रैली में बोले कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप,जिस तरह अंग्रेजों को भगाया था,बीजेपी को भी भगाएंगे

रांची: विधानसभा मैदान में आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में खिजरी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। वहीं इस तपती गर्मी में विधायक के चेहरे पर भाजपा के प्रति आक्रोश झलक रहा था।

मीडिया में दिए बयानों के मुताबिक उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने संविधान को कुचलने का काम किया है। बार बार इससे छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। देश की जनता अब जाग चुकी है,भाजपा के गलत मंसूबों को पहचान चुकी है।
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संविधान बचाने के लिए पूरे देश में यात्रा कर जनता को जागरूक कर रहे हैं, आज पूरे झारखंड की जनता संविधान को बचाने के लिए यहां पर जुटे हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को सुनने रांची आए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत के लोगों ने अंग्रेजों को इस देश से भगाया था,उसी तरह भाजपा को भी भगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *