अदानी और मणिपुर मामले पर कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च,पीएम मोदी के खिलाफ की नारेबाजी

रांची: राजधानी रांची में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का जुटान हुआ। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चौक से राजभवन तक विरोध मार्च में शामिल हुए।

यह विरोध मार्च गौतम अदानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों के साथ साथ मणिपुर की घटना को लेकर किया गया। इसमें कांग्रेस के सांसद,विधायक,मंत्री और बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। उग्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजभवन के पास लगाए गए बेरीकेटिंग पर चढ़ कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के साथ अदानी अंबानी की यारी चल रही है। इससे देश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान को कुचलने का काम कर रही है। बाबा साहब आंबेडकर के कानून को बदलना चाहती है। कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता सदन से लेकर सड़क तक बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेगा। इस विरोध मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाये गये आरोप से भ्रष्टाचारी धोखाधड़ी और छल की जालसाजी का पर्दाफाश हुआ है। मणिपुर निरंतर हिंसा गोलीबारी कर्फ्यू और अराजकता के अभूतपुर्व संकट का सामना कर रहा है, यहां के नागरिक अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। अदानी मुद्दे पर संसदीय चर्चा से बचना और मणिपुर मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार की चुप्पी एक चिंता जनक संकेत है प्रधानमंत्री द्वारा अभी तक मणिपुर का दौरा नहीं करना यह हैरानी की बात है। इन मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन का आहवान कांग्रेस द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव,उप नेता राजेश कच्छप,मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *