कोरोना कहर के बाद भी कांग्रेस ने अपने वायदे को बहुत हद तक पूरा किया : राजेश ठाकुर

रांची: हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार में सहयोगी कांग्रेस ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर विकास कार्यों का जमकर बखान किया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किए गए वायदों को बहुत हद तक पूरा करने का काम किया है।

कोरोना कहर के बावजूद हम लोगों ने प्रयास किया कि जनता के दुख दर्द को दूर करे। कांग्रेस के मंत्रियों ने किसानों का कर्ज माफ किया,मनरेगा के क्षेत्र में बेहतर काम किया। हालांकि किसानों के कर्ज माफी में कुछ गड़बड़ियां हुई है।लेकिन इसमें भी हम लोगों ने काफी हद तक समाधान करने का काम किया है। मनरेगा में जो हम लोगों ने ₹27 अलग से बढ़ाने का काम किया है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में मॉब लिंचिंग कानून को पारित किया गया।ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कराया गया। जबकि भाजपा ने बंद करा दिया था और इसने शुरुआत की है। स्थानीय नियोजन नीति पर कहा कि बहुत जल्द इसपर पूर्विचार कर लागू कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को नौकरी मिले,गरीबों को राशन और विधि व्यवस्था और भी बेहतर करने का कांग्रेस प्रयास करेगी। कांग्रेस सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
वहीं पार्टी संगठन पर कहा कि पिछले छह वर्षों से प्रदेश कांग्रेस में कमेटी का गठन नहीं हुआ था। हमने कमेटी का गठन करने का काम किया है। सभी पुराने जिला अध्यक्षों को चेज कर दूसरे लोगों को जिम्मेवारी दी गई है। सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त करने को कहा गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ों लोगों का साथ मिल रहा है। झारखंड में भी कई जिले में हमने भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया। यहां भी काफी संख्या में लोग इससे जुड़े। प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता अभियान काफी सफल रहा।
प्रेस वार्ता में प्रवक्ता राजीवरांजन प्रसाद,राकेश सिन्हा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *