कांग्रेस पहले अन्याय करती हैं फिर न्याय यात्रा और मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करती है, देशवासियों से पहले माफी मांगे : बाबूलाल मरांडी

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले देश की जनता के साथ अन्याय करती है और फिर न्याय यात्रा और मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करती है। कांग्रेस को पहले देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। वे सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवर्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में न्याय पत्र जारी किया है। लेकिन कांग्रेस ने देश की जनता के साथ पहले जो अन्याय किया है,उसके लिए माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो देश के गांव की हालत क्या थी। बहुत ही परेशानी में लोग रहते थे। बरसात के दिनों में गांव टापू बन जाता था। लोगों को कोरोसिन तेल भी आसानी से नहीं मिलता था। बिजली भी गांव में नहीं रहती थी। लेकिन जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है,गांव घरों में बिजली पहुंची है। अब तो ग्रामीण किरोसीन तेल भी नहीं लेते हैं। गांव में लालटेन और ढिबरी भी नहीं दिखता है।
पीएम मोदी ने जो संकल्प लिया उसे पूरा करने का काम किया है। गांव गांव सड़कें बन गई है। नल जल योजना से लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद गैस आसानी से मिलने लगा। कांग्रेस ने लंबे समय तक राज करने के बाद भी कभी भी गरीबों की चिंता नहीं की। यही नहीं पहले गरीबों का बैंक अकाउंट नहीं था। लेकिन अब हर शहरी और ग्रामीणों का अपना बैंक खाता नंबर है। एक क्लिक में उनके खाते में सरकार की योजना पहुंच जाती है।
उन्होंने कहा कि पहले देश में जगह जगह उग्रवाद की घटना होती थी। आज हमारे सैनिक दुश्मनों के घर में घुसकर मरती है। कांग्रेस के राज में पूरे देश में दंगे फसाद होते थे। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती थी। 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने,उसके बाद देश की आर्थिक स्थिति सुधरी।
कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती थी। सिर्फ गरीबी कम करने की बात करती थी। लेकिन आज भी देश में गरीबी है।
श्री मरांडी ने पीएम मोदी की सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों में देश विकास विकास किया है। आज मोबाइल भारत में बन रहा है और निर्यात भी किया जा रहा है। जबकि पहले आयत होता था।
श्री मरांडी कहा कि कांग्रेस लूट,तुष्टिकरण की गारंटी दे रही है। लोकतंत्र का अपमान की गारंटी,संवैधानिक संस्थाओं को गाली देने की गारंटी,भ्रष्टाचार करने की गारंटी,सनातन को गाली देने की गारंटी दे रहे हैं। जबकि पीएम मोदी 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी दे रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ गारंटी,महिलाओं के साथ न्याय की गारंटी,केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की गारंटी दे रहे हैं। पीएम मोदी की गारंटी पर देश की जनता को विश्वास है और फिर से केंद्र में मोदी की सरकार बनाने के लिए जनता भी गारंटी दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *