कांग्रेस अनुशासन समिति की हुई बैठक,पांच नेताओं को निष्कासित करने की अनुशंसा

रांची: कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक रविवार को बिजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। बीते दिसंबर को अनुशासन समिति की बैठक में सात नेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जवाब के लिए समिति ने 14 दिनों का समय दिया था। इसमें चार लोगों ने जवाब नहीं दिया है। साधुचरण गोप के जवाब से समिति संतुष्ट नजर नहीं आई। वहीं राकेश तिवारी और अनिल ओझा को समिति ने क्लीन चिट दिया है। पांच नेताओं के निष्कासन पर समिति ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय से अनुशंसा की है।इसमें आलोक दुबे,राजेश गुप्ता,लाल किशोर नाथ शहदेव,सुनील सिंह और साधुचरण गोप हैं। इंलोगो पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। बहरहाल अब देखना होगा की समिति की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी क्या निर्णय लेते हैं। समिति सदस्यों मेंअनादि ब्रह्म,केशव महतो,कालीचरण मुंडा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *