गठबंधन की सरकार एक दूसरे के सहयोग से चलती है : अंबा प्रसाद

रांची ; कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि गठबंधन की सरकार में कोई भी फैसला घटक दल आपस में बैठक कर लिया जाता हैं। लेकिन झामुमो ने राज्यसभा चुनाव में एक तरफा फैसला लिया है। यह बात ठीक है की गठबंधन में झामुमो विधायकों की संख्या कांग्रेस से अधिक है।लेकिन यहां पर झामुमो को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। झामुमो ने कांग्रेस का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हमलेगों ने चुनाव के समय जनता से जो वादा किया था वह पूरा नहीं हुआ है।  ऐसे में गठबंधन की सरकार कैसे चलेगी।
कांग्रेस राजद ने हेमंत सोरेन सरकार को बनाया है। मैं भी झामुमो के इस कदम से आहत हूं। आगे झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय से मिलने बाद निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *