सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोनिया गांधी सहित इंडिया के घटक दलों से की मुलाकात
रांची: झारखंड के सीएम इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। वे शुक्रवार की शाम रांची से दिल्ली रवाना हुए थे।
शनिवार को सीएम ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। उनके साथ उनकी पत्नी सह जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन भी साथ हैं। मुलाकात के दौरान राजनीतिक मुद्दे पर बातचीत हुई है। इसके बाद सीएम ने आप सांसद संजय सिंह से भी मुलाकात किया है।
मनी लॉड्रिंग मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सोरेन पहली बार सोनिया से मिलने पहुंचे। सोरेन ने कहा कि भाजपा न्यायपालिका को अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा कि जेल से आने के बाद सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मिलने आया हूं। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा चल रही है। भाजपा के संविधान हत्या दिवस घोषित किए जाने के सवाल पर सोरेन ने कहा कि भारत के लोग बहुत सहनशील और सहयोगी होते हैं। वह बहुत सहते हैं और जब वे बर्दाश्त नहीं कर पाते तो वोट के जरिये अपनी बात रखते हैं। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी।

