सीएम हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन को बहुत सम्मान दिया है: बैद्यनाथ राम

रांची: बीते कई दिनों से मीडिया की सुर्खियों में चल रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के द्वारा सोशल मीडिया में अपनी बातों को पोस्ट करने के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी इस पर खुलकर अपनी बातों को रखने का काम करने लगे हैं।
हेमंत सोरेन कैबिनेट में स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सीएम हेमंत सोरेन ने बहुत सम्मान देने का काम किया है। जेल जाने से पहले चंपाई सोरेन को सीएम बनाया,उन्हें अपना निर्णय लेने के लिए छोड़ा गया। किसी तरह का दवाब नहीं दिया गया। इसके बाद भी आज चंपाई सोरेन पार्टी विचारधारा से अलग होकर काम करने लगे हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल से लौटने पर चंपाई सोरेन को खुद से सीएम पद छोड़ देना चाहिए। पार्टी संगठन के फैसले पर उनको दुख नहीं होना चाहिए। पार्टी संगठन में चांपाई सोरेन अभिभावक के समान थे। कोई भी नीति निर्धारण में उनकी राय ली जाती थी। लेकिन अचानक से उनका कुछ इस तरह मन बदल जाना बहुत ही दुखद है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सर्वमान्य नेता सीएम हेमंत सोरेन हैं। झारखंड की जनता उन्हें अपना नेता मानती है। झारखंड में विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ेगी। पार्टी से किसी के जाने से पार्टी की सेहत पर कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ता है। उसी तरह से चंपाई सोरेन के पार्टी से जाने पर कोल्हान क्षेत्र में पार्टी को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। झारखंड की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया गठबंधन को वोट करती है। 2019 के चुनाव में झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। चंपाई सोरेन का वर्तमान में उठाया जाने वाला कदम उनके लिए आत्मघाती सिद्ध होगा। चंपई सोरेन जी एक साधे हुए राज नेता हैं। इसलिए उन्हें कोई भी कदम उठाने से पहले आत्मचिंतन करना चाहिए और इंडिया गठबंधन के द्वारा दिए गए सम्मान को नहीं भूलना चाहिए। जो सम्मान चंपाई सोरेन जी को झामुमो के अंदर मिला है वह अन्यत्र कहीं मिलने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *