चित्रांश परिवारों ने धूमधाम से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
बड़कागांव प्रखंड में कायस्थ चित्रांश परिवार के लोगों ने जीवन की लेखा-जोखा लिखने वाले कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा काफी धूमधाम से की। चित्रांश लोगों ने सुबह से ही पूजा को लेकर तैयारियों में जुट गए थे। बड़कागांव प्रखंड के बड़कागांव, बादम, चंदोल ,महुगाई कला, चेपा कला,ढेंगा आदि गांव में चित्रगुप्त की पूजा की गई। इस दौरान चित्रांश परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष साल भर का आमद, व्यय एवं बचत का लिखित रूप से समर्पित किया। बताते चलें कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करने के पश्चात आज के दिन चित्रांश परिवार के लोग अपने कलम एवं दवात को बंद रख भगवान श्री चित्रगुप्त को समर्पित करते हैं। पूजा के दूसरे दिन पूर्व की तरह कलम का उपयोग करते हैं। पूजा में शामिल लोगों में मुख्य रूप से कृष्णा प्रसाद, अरुण प्रसाद, राज किशोर प्रसाद, दिनेश प्रसाद, कमलेश श्रीवास्तव, अमित सिन्हा ,अंकित सिन्हा, भगवत प्रसाद, अशोक सिन्हा, दीपक सिन्हा, बिनोद सिन्हा, अरुण सिन्हा, उमेश सिन्हा, सोनू सिन्हा ,मोनू सिन्हा, हर्ष कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा, बंटी सिन्हा ,आयुष सिन्हा, मन सिन्हा, शुभम कुमार सिन्हा प्रेम कुमार सिन्हा ,राज सिन्हा सौरभ कुमार सिन्हा, विक्की सिन्हा, पीयूष सिन्हा पवन सिन्हा, रिकी सिन्हा, मिंटू सिन्हा, कुणाल सिन्हा ,भरत सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, दिलीप सिन्हा, संतोष सिन्हा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, शिवम सिन्हा, शुभम सिन्हा, ओम सिन्हा ,दीप कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा ,अंश सिन्हा के अलावा कई चित्रांश परिवार के लोगों ने पूजा की।

