मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनायें दी है l
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लाएगा। उन्होंने कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्व का अपना महत्व भी है। लोग इस पर्व को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह और सौहार्द के साथ मनाएं।
सीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा दही, तिलकुट, वगैरह खाते और खिलाते हैं जिससे पारस्परिक प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। वहीं ने फसल के घर में आने की खुशी में लोग लोहड़ी पर्व मनाते हैं।

