मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे देवघर,2 दिवसीय प्रवास के दौरान करेंगें, बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं मिलेंगे बीएलओ से

रांची :मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का रविवार को देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पुलिस अधीक्षक सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *