भोजपुर में मुर्गा दुकानदार को संदिग्धस्थिति में गोली गली

भोजपुर(आरा) भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक मुर्गा दुकानदार को गोली लग गई। जख्मी युवक को गोली बाएं पैर के जांघ पर लगी है।जो दाहिने पैर के जांघ में जाकर फंस गई है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार जख्मी दुकानदार गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव वार्ड नंबर 4 निवासी मूसा कुरैशी का बेटा बबलू कुरैशी (28) है। वह मुर्गा दुकानदार है।जहां वह गड़हनी बाजार पर मुर्गी फार्म का दुकान चलाता है।
इधर बबलू कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने कमरे में बेखबर सोया हुआ था। जैसे ही उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसके दोनों पैर से खून बह रहा है। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जख्मी बबलू कुरैशी ने बताया कि जब मेरी नींद खुली और मैंने देखा कि मेरे दोनों पैरों से खून भरा है।
तभी तीन लड़के वहां से दौड़कर भाग रहे थे। जिसके कारण उसने उक्त लड़कों पर गोली मारने की आशंका जताई है। हालांकि उक्त दुकानदार को गोली किसने मारी या कैसे लगी। इसका कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। वही इस मामले में चरपोखरी थाना इंचार्ज ने बताया कि युवक को गोली कैसे लगी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर मामले जांच कर रही है और जांच के उपरांत ही बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *