आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “छलांग 4.0” वार्षिक खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

रांची: आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में 6 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “छलांग 4.0” सफलतापूर्वक एवं अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर (पुंदाग एवं पालांडू कैंपस) में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, पिट्ठू, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 4×100 मीटर रिले दौड़ तथा रस्साकशी जैसे खेल शामिल थे। सभी आउटडोर खेल नॉकआउट प्रारूप में आयोजित किए गए।
खेल समिति अध्यक्ष श्री शौप्रिक चटर्जी एवं समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास करता है। ‘छलांग 4.0’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि “विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। इस सफल आयोजन के लिए खेल समिति एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई।”
“छलांग 4.0” के सफल आयोजन से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *