चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति नवरात्र के पंचमी तिथि से पूजा पंडाल का अनावरण किया जाएगा

रांची : दुर्गा उत्सव के दौरान राजधानी रांची में विगत कई वर्षों से राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्र में बहुत चर्चित रहा चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा अपने पूजा पंडाल स्थल पर समिति के सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। विगत वर्षों के आयोजन से एक कदम आगे बढ़कर इस वर्ष पुनः तत्पर और कटिबंध मां भवानी के भक्तों के बीच आकर्षक पूजा पंडाल मनोरम मां भवानी का दरबार एवं सु मधुर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने जा रहा है। नवरात्र के पंचमी तिथि से पूजा पंडाल का अनावरण किया जाना है। पूजा पंडाल का अनावरण शहर के विशिष्ट और गान मान्य व्यक्तियों के द्वारा किया जाएगा। साथ ही पूजा पंडाल के अनावरण के दिन पंचमी तिथि को बिहार के सुप्रसिद्ध गायक पवन सिंह के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायिका शालिनी और सोना सिंह अपने भजनों की प्रस्तुति आए श्रद्धालुओं के बीच करेंगी। नवरात्र के छठे दिन अरविंद अकेला कल्लू के द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी और इनका साथ देने के में अनुपम यादव,शिवानी सिंह, आलोक सिंह, यामिनी सिंह, आस्था सिंह भी भजनों का रसदार प्रस्तुत करेंगी।  चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा संध्या में बनारस से आए 11 पुरोहितों के द्वारा काशी विश्वनाथ गंगा आरती के तर्ज पर मां भवानी का महा आरती आयोजित की जानी है। वही आरती के तत्पश्चात महाकाल उज्जैन के प्रसिद्ध भजन गायक गजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति महिलाओं और आए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा का हर संभव पुख्ता इंतजाम करेगा पूजा पंडाल के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *