चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से मेन रोड स्थित आज़ाद चौक पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया।
इस मौके पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में उपस्थित लोगों और राहगीरों के बीच मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सदस्य, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल रहे।



